Showing posts with label Self Improvement. Show all posts
Showing posts with label Self Improvement. Show all posts

Sunday, December 30, 2018

"Atmavishwas in Hindi" aksar hamare jivan me atmavishwas ki kami hoti hai jiski vajah se ham bahut se kary nhi kar pate hai to aaiye dekhate hai ki kis prkar ham apne atmavishwas ko badha sakte hai
Atmavishwas in Hindi - हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत से ऐसे कार्य करते हैं और बहुत से ऐसी घटनाएं हमारे अगल बगल में हमारे सामने या हमारे पड़ोसियों में होती हैं जिसको हम देख कर के अपने आप में बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं अगर सीखना चाहे तो आदमी किसी भी चीज से सिख सकता है आज हम लोग बात करने जा रहा है की अपने आत्मविश्वास को कैसे बनाएं
आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जो कि हर एक इंसान के अंदर होना जरूरी है क्योंकि अगर यह है तो आप किसी भी कार्य को आसानी से कर सकते हैं और आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए हम जो बड़े-बड़े कार्य करते हैं उसकी जगह अगर हम छोटे छोटे कार्यों से शुरुआत करें तो हम देखेंगे कि बहुत ही ज्यादा इंप्रूवमेंट हमारे अंदर दिखाई देगा अगर हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाना है इसके लिए सबसे पहले हमें छोटे छोटे कदम चलने होंगे
जैसे कि मैं आप लोगों के एक उदाहरण देने जा रहा हूं जिससे कि यह पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा अगर आप 2 मिनट मौन रहकर के अपने अंदर की चीजों को देखें या अपने आप से कमेंट करें कि अगले 2 मिनट तक मैं अपने अंदर यह ध्यान से देखूंगा की मेरे अंदर कौन-कौन से विचार आ रहे हैं हालांकि आपको लगता होगा इसको करने से क्या होगा कोई बात नहीं
और एक उदाहरण ले लेते हैं आप गाड़ी चला रहे हो तो अपने आप को एक टाइम सेट कर सकते हैं कि अगले 5 मिनट तक मैं गाड़ी चलाऊंगा और बिल्कुल अपने सामने ही देखूंगा अगल बगल की कोई चीज नहीं देखूंगा कोई बोर्ड या पोस्टर या फिर कोई भी चीज दिखता है तो मैं उसको नहीं देखूंगा अभी आप सोच रहे होंगे कि इससे क्या होगा
चलो एक और उदाहरण लेते हैं उसके बाद बताता हूं इन सब चीजों से क्या होगा आप अपने रूम में बैठे हुए हैं और अपने आप से यह कमिटमेंट करें कि अगले 15 मिनट तक में नॉनस्टॉप पढ़ाई करूंगा और केवल पढ़ाई ही करूंगा और किस चीज के बारे में नहीं सोचूंगा आप देखेंगे जो मैंने तीन उदाहरण आप लोगों को दिए थे इससे आपको धीरे धीरे धीरे धीरे असर दिखना शुरू हो जाएगा जब आप पहली बार दो-तीन मिनट तक बैठ कर के अपने अंदर की बातों को सुनेंगे तो उससे ज्यादा कुछ तो नहीं होगा
लेकिन जो आपने अपने आप से कमिटमेंट किया था कि अगले 2 मिनट तक मैं केवल अपने अंदर ही देखूंगा कि क्या मेरे अंदर विचार चल रहे हैं इससे आपके मन में एक छोटा सा विश्वास तैयार होगा जो कि आपको यह कहेगा कि आपने 2 मिनट का जो टारगेट लिया था वह आपने पूरा कर लिया इसका अर्थ यह है कि आप अगर 3 मिनट का टारगेट लेंगे तो भी पूरा हो जाएगा इसके बाद से आप देखेंगे कि आपको लगेगा कि मैं 4, 5 या 10 मिनट का भी टारगेट लेकर के आराम से पूरा कर सकता हूं
ऐसे ही जब आप गाड़ी चला रहे होंगे तो उस समय जब आप 5 मिनट के लिए यह सोच कर के चलाएंगे कि मुझे बाहर की किसी भी चीजों को ध्यान नहीं देना है केवल रास्ते के तरफ से देखना है तो इसके बाद आप देखेंगे कि जब आप 5 मिनट कर लेंगे तो आपके मन में एक जिज्ञासा उत्पन्न होगा कि यार मैंने 5 मिनट कर लिया यानी कि मैं 6 मिनट 8 मिनट या 15 मिनट भी कर सकता हूं ऐसा करके आप धीरे-धीरे उस कार्य को और समय तक करने लगे और जब आप इन सभी कार्यों को करने लगेंगे तो आप लगेगा कि मैं जो भी करना चाहूं उसे मैं आसानी से कर सकता हूं
यहां से आपके अंदर एक छोटा छोटा सा आत्मविश्वास तैयार होना शुरू हो जाएगा और धीरे-धीरे करके आपका यह आत्मविश्वास महीने 2 महीने में इतना तगड़ा हो जाएगा कि आप किसी भी चीज को आसानी से कर पाएंगे अगर आप एक ही बार बड़ा कदम उठाएंगे तो हो सकता है कि इसमें 90 परसेंट फेल होने के चांस हो सकते है
क्योंकि अगर आपने यह 1 दिन कर भी लिया तो अगले दिन आप शायद ना कर पाए लेकिन छोटे छोटे कार्य अगर आपने करने शुरू कर दिए तो यह आपके लिए एक वरदान सिद्ध होगा और आप आसानी से आगे बढ़ जाएंगे इस प्रकार आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं एक बार ट्राई करें ट्राई करने में कुछ नहीं जाता है आपको खुद ही अनुभव होने लगा कि यह कितना अच्छा कार्य कर रहा है

Monday, October 8, 2018

Powerful Thought अपने आप को दुनिया का सबसे बड़ा आदमी कैसे बनाये

दुनिया का सबसे बड़ा आदमी बनना कोई इतना बड़ा काम नहीं है जितना की हम सभी लोग समझते है हमें बस कुछ step को फॉलो करना होता है,  पर वह हम नहीं कर पाते है जिसकी वजह से हम गरीब बने रहते है| आपने यह तो देखा या सुना ही होगा की जो राजा हुआ करते थे वह कितने जल्दी भिखारी बन गए और जो भिखारी हुआ करते थे वे कितने जल्दी राजा बन गए|
इसका मतलब  बहुत ही साफ है जो राजा से भिखारी बने वह समय का दुरूपयोग किये इसलिए समय ने उन्हें भिखारी बना दिया और जो भिखारी से राजा बने वे समय का सदुपयोग किये इस लिए समय ने उन्हें भिखारी से राजा बना दिया, तो आइये हम लोग एक झलक समय पर डालते है की किस प्रकार हम समय का सही सदुपयोग कर सकते है और कुछ समय के बारे में जानते है|

Time की एक झलक-

समय तभी आपकी सहायता कर सकता है जब उसका सदुपयोग हो अगर आप समय का दुरूपयोग करते है तो समय आपकी मदद नहीं कर सकता है, समय ही दुनिया में एक ऐसी चीज है जो ईश्वर ने सबको सामान दिया है चाहे वह इस दुनिया का कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो उसके पास भी 24 घंटे ही होते है जो की हमारे पास होते है, फिर वह क्यों अमिर होता है और हम क्यों गरीब होते है इसका एक ही कारण है की वह समय का सदुपयोग करता है

समय का सदुपयोग कैसे करे-

Time Table (टाइम टेबल) का होना- भले ही आप के पास बहुत समय हो लेकिन आप समय से कुछ नहीं हाशिल कर सकते जब – तक की आपके पास सही समय पर सही कार्य करने की प्लान न हो अर्थात टाइम टेबल न हो इसलिए आप के पास सटीक टाइम टेबल होना चाहिए क्योकि जितना ही सटीक प्लान आपके पास होगा आप उतना ही सही तरीके से अपने समय का सदुपयोग कर पाएंगे और जितना आप समय का सदुपयोग करेंगे उतना ही आप आगे बढ़ेंगे|

उदाहरण के रूप में एक कहानी

मै एक उदाहरण आप लोगो के सामने प्रस्तुत करना चाहता हु एक बार एक गाँव में एक बहुत ही गरीब किसान रहता था एक बार उसके यहाँ एक बहुत ही तेजस्वी साधू आये उस गरीब किसान ने उस साधू महात्मा की बहुत सेवा की उसकी सेवा से खुश होकर उस साधू ने जाते वक्त उस किसान को एक जादुई पत्थर दिया और बोला की जितना भी लोहा में तुम इस पत्थर को टच करोगे वह लोहा सोना में तब्दील हो जायेगा इसे तुम एक हप्ते के लिए अपने पास रख सकते हो उसके बाद मै आऊंगा और इसे लेलूँगा इतना कह कर साधू चले गए|
किसान बहुत खुश हुआ उसने अपने घर के जो भी लोहे थे उसे इकट्ठा किया जो कि बहुत ही कम मात्रा में थे उसे उसने टच किया पत्थर से और वह लोहा सब सोना में तब्दील हो गया वह बहुत खुश हुआ और बाजार गया अपने आवश्यकता की सारी चीजें लेकर आया और उसने लोहे का भाव पता किया और भाव पता करने के बाद उसने सोचा कि चलो मैं कल आ करके लोहे खरीदूंगा
अगला दिन वह फिर बाजार आया और लोहे का भाव पता किया तो उस दिन लोहे का भाव थोड़ा बढ़ गया था उसने बोला कि कल तो कम था और आज बढ़ गया है चलो मैं दो-तीन दिन के बाद आता हूं तब तक लोहे का भाव थोड़ा बहुत कम हो जाएगा फिर मैं लोहे खरीदूंगा ऐसा करते करते पूरा हफ्ता निकल गया तब तक साधु महात्मा उसके घर आ गए और उन्होंने अपने पत्थर को मांगा इस पर किसान पैर पकड़कर गिडगिडाने लगा कि महाराज मुझे कुछ घंटों की मोहलत और दे दीजिए
अभी तो मैंने कुछ ज्यादा किया ही नहीं इस पर साधु महात्मा बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने अपने पत्थर को ले लिया और वह वहां से चल दिए और उन्होंने बोला जो व्यक्ति समय पर सही कार्य नहीं करता है समय का सदुपयोग नहीं करता है वह हमेशा ही गरीब और दरिद्र बना रहता है

इस कहानी से मिली शिक्षा-

अतः इस कहानी से हमें यही शिक्षा मिलती है अगर वह किसान सही समय पर सही कार्यकर्ता या फिर उसके पास उस पूरे हफ्ते का कोई टाइम टेबल होता कार्य करने का तो वह दुनिया का सबसे बड़ा अमीर आदमी होता लेकिन उसने समय का कदर नहीं किया समय का सदुपयोग नहीं किया जिसकी वजह से वह गरीब का गरीब ही रह गया
 हमारे अन्य जानकारिया 

Thursday, February 8, 2018



ये वही लोग हैं Motivational

हमारे माता-पिता जिन्होंने अपने सपने को भुला दिया सिर्फ हमारे खातिर खुद भूखे सोये पर हमें खिलाया सिर्फ हमारे खातिर पैसे कम थे इसलिए खुद पुराने कपड़े पहने पर हमारे लिए नया खरीदा सिर्फ हमारे खातिर हमारे लिए 
Powered by Blogger.

Blogroll